Tuesday, October 20th, 2026

तब्बू की सीक्रेट स्किन केयर टिप्स

तब्बू उम्र की हाफ सेंचुरी पार कर चुकी हैं, लेकिन इसके बावजूद उनके चेहरे पर ऐज के साइन्स का अता-पता भी नजर नहीं आता है। ये अदाकारा अपनी असली उम्र से कितनी कम लगती है, इसका उदाहरण तब भी देखने को मिला था, जब कुछ समय पहले वह एक फिल्म प्रमोशन के लिए अपनी को-स्टर रकुल प्रीत के साथ प्रोग्राम में पहुंची थीं। इस दौरान की तस्वीरें जब सामने आईं, तो लोग भी ये चीज देख हैरान रह गए थे कि शो में तब्बू अपने से 19 साल छोटी अदाकारा से भी ज्यादा जवान नजर आ रही थीं। बढ़ती उम्र और हॉर्मोनल चेंज के बावजूद ये अदाकारा कैसे अपने फेस को जवां बनाए हुए है, चलिए जानते हैं। 

हेल्दी खाना और अच्छी नींद जरूरी

आईएएनएस को दिए इंटरव्यू में तब्बू ने अपनी गॉरजस स्किन के राज खोले थे। उन्होंने सबसे पहले बताया था कि सबको एक स्वस्थ और खुशहाल जीवनशैली का आनंद लेना चाहिए। इसके लिए भोजन और नींद से जुड़ी कुछ अच्छी आदतों को लाइफस्टाइल में शामिल करना बेहद जरूरी है। ये दोनों ही आदतें आपकी खूबसूरती को ढलने नहीं देतीं। इसके साथ सही और हेल्दी खाना त्वचा को रिंकल्स, फाइन लाइन्स, डार्क सर्कल्स से बचाते हैं।

पानी है सुंदरता का सीक्रेट

सुंदर दिखने के लिए एक्ट्रेस पर्याप्त मात्रा में पानी या कोई और पेय पदार्थ पीना पसंद करती हैं। उनके अनुसार त्वचा के ग्लो को बढ़ाने में पानी का अहम योगदान है। वह कहती हैं कि हर किसी को सुंदर दिखने के लिए दिनभर में 8-10 गिलास पानी जरूर पीना चाहिए। उनका कहना है कि दिनभर में पर्याप्त पानी पीने से बॉडी के टॉक्सिन्स फ्लश आउट हो जाते हैं, इससे त्वचा में चमत्कारिक रूप से निखार आता है।

निखरी त्वचा के लिए जरूरी है रैगुलर वर्कआउट

जरूरी नहीं कि त्वचा को खूबसूरत बनाने के लिए ब्यूटी प्रोडक्ट्स ही काम आएं, बल्कि फिजिकल एक्टिविटी भी स्किन को गॉरजस बनाने में अहम रोल अदा करती है। तब्बू ने शेयर किया था कि वह नियमित रूप से व्यायाम करती हैं और खासतौर से पॉजिटिव एटिट्यूड रखने के लिए लंबी सैर और मेडिटेशन का सहारा लेती हैं। वह फैड डाइट पर यकीन नहीं करतीं, क्योंकि ये लंबे समय तक स्वस्थ नहीं रख सकती और सही गाइडेंस के बिना ये नुकसान ही पहुंचाती है।

खुद बनाती हैं अपना बॉडी स्क्रब

अपने ब्यूटी ट्रीटमेंट्स के बारे में तब्बू ने बताया कि उन्हें फेशियल या केमिकल बॉडी स्क्रब पसंद नहीं है। वह अपना खुद का बॉडी स्क्रब बनाना ज्यादा पसंद करती हैं। अदाकारा प्री-बाथ एक्सफोलिएटर के रूप में समुद्री नमक और पेट्रोलियम जेली का इस्तेमाल करती हैं। तब्बू ने शेयर किया था कि वैसलीन ड्राय स्किन से छुटकारा दिलाने में बहुत काम आती है, खासकर तब जब वह ठंडे मौसम में शूट करती हैं। उन्होंने ये भी कहा था कि व्यक्ति की हेल्थ उसकी स्किन पर झलकती है, यानी जैसा स्वास्थ्य होगा, वैसी ही त्वचा नजर आएगी।

 

Source : Agency

पाठको की राय