Thursday, October 22nd, 2026

 राजस्थान रॉयल्स की टीम में शामिल हुए नंबर वन टी-20 गेंदबाज तबरेज शम्सी,एंड्रयू टाई की जगह लेंगे

 नई दिल्ली 
आईपीएल फ्रेंचाइजी राजस्थान रॉयल्स ने आईपीएल 2021 के दूसरे फेज के लिए ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज एंड्रयू टाई की जगह साउथ अफ्रीका के तबरेज शम्सी को टीम में शामिल किया है। तबरेज शम्सी टी-20 इंटरनेशनल मं नंबर वन गेंदबाज हैं। ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज एंड्रयू टाई ने परिवार के साथ समय बिताने के लिए आईपीएल 14 से नाम वापसे ले लिया है। 
 
आईपीएल 2021 का दूसरे फेज 19 सितंबर से यूएई में शुरू हो रहा है। राजस्थान रॉयल्स ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी।  एंड्रयू टाई, जोस बटलर और जोफ्रा आर्चर के साथ शामिल हो गए हैं जो अलग-अलग कारणों से आईपीएल 14 से बाहर हो गए हैं। बेन स्टोक्स की उपलब्धता पर अभी कुछ स्पष्टता नहीं हैं। उन्होंने मानसिक स्वास्थ को ध्यान में रखते हुए क्रिकेट से अनिश्चितकाल तक ब्रेक लिया है। राजस्थान रॉयल्स को भरोसा है कि इंग्लैंड के स्टार ऑलराउंडर जल्द ही अपनी भागेदारी की पुष्टि करेंगे। 
 
31 साल के शम्सी दक्षिण अफ्रीका के घरेलू क्रिकेट में टाइटन्स का प्रतिनिधित्व करते हैं। तबरेज शम्सी ने साल 2017 में इंग्लैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज में साउथ अफ्रीका के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू किया था।  बाएं हाथ के लेग स्पिनर ने  39 टी-20इंटरनेशनल में 45 विकेट लिए हैं। 27 वनडे इंटरनेशनल में उन्होंने 32 विकेट लिए हैं। आईपीएल 2016 में शम्सी ने आरसीबी की तरफ से 4 मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने तीन विकेट लिए हैं। 2016 में उन्हें रिप्लेसमेंट प्लेयर के तौर पर टीम में शामिल किया गया था। 

 

# राजस्थान रॉयल्स

Source : Agency

पाठको की राय