Thursday, October 22nd, 2026

भारत पाक के बीच में होगा T20 World Cup फाइनल-शोएब अख्तर

नई दिल्ली
 टी20 वर्ल्ड कप में अब सिर्फ 2 महीने का समय ही बचा है, उससे पहले पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर ने बड़ी भविष्यवाणी की है. शोएब अख्तर का कहना है कि भारत और पाकिस्तान के बीच 2021 टी20 वर्ल्ड कप का फाइनल खेला जाएगा.

शोएब अख्तर की भविष्यवाणी

आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप नजदीक है, उससे पहले ही कई टीमें इसकी तैयारी में जुट गई हैं. कई देशों के क्रिकेट दिग्गज टी-20 वर्ल्ड कप को लेकर भविष्यवाणी कर रहे हैं. शोएब अख्तर ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा, 'भारत और पाकिस्तान के बीच टी20 वर्ल्ड कप का फाइनल खेला जाएगा और पाकिस्तान की टीम वर्ल्ड कप की ट्रॉफी उठाएगी.'

भारत और पाकिस्तान में होगा फाइनल

शोएब अख्तर ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा, 'पाकिस्तान की टीम भले ही वनडे में उतनी अच्छी टीम नहीं है, लेकिन टी-20 में वो बेस्ट है. अगर टीम में वहाब रियाज, शोएब मलिक और इमाद वसीम आ जाते हैं तो टीम और भी बढ़िया हो जाएगी. पाकिस्तान की टीम इस तरह से और भी खूंखार बन जाएगी.'

भारत और पाकिस्तान में ये टीम उठाएगी ट्रॉफी

शोएब अख्तर ने कहा, 'पाकिस्तानी स्पिनर्स के अंदर वो क्षमता है कि वो 150 के स्कोर का भी बचाव कर ले. मैं देख रहा हूं कि पाकिस्तान की टीम वर्ल्ड कप जीत रही है. मेरे हिसाब से पाकिस्तान, वेस्टइंडीज, अफगानिस्तान और भारत की टीमें फाइनल में जाने की हकदार है. मैं अंदाजा लगा रहा हूं कि भारत और पाकिस्तान के बीच फाइनल खेला जाएगा. अगर ऐसा होता है तो ये दोनों ही टीमों के क्रिकेट फैंस के लिए एक बड़ी बात होती.'

 

 

#T20 World Cup

Source : Agency

पाठको की राय