Thursday, October 22nd, 2026

भारत में कोरोना की दूसरी लहर के बीच UAE में कराया जा सकता है T-20 विश्वकप का आयोजन 

नई दिल्ली
इस साल टी-20 क्रिकेट विश्वकप का आयोजन भारत में होना है, लेकिन कोरोना की दूसरी लहर के चलते कयास लगाए जा रहे हैं कि टी-20 विश्वकप का आयोजन भारत की बजाए यूएई में कराया जा सकता है। बीसीसीआई की ओर से कहा गया है कि अगर भारत में कोरोना संकट इसी तरह बना रहा तो विश्वकप यूएई में हो सकता है। बीसीसीआई को दिए बयान में बीसीसीआई के जनरल मैनेजर धीरज मल्होत्रा ने कहा कि भारत की यूएई में विश्वकप हो सकता है। बता दें कि इससे पहले आईसीसी की ओर से कहा गया था कि वह भारत में ही विश्वकप के आयोजन के अपने फैसले पर फिलहाल अडिग है और अभी तक दूसरे विकल्प के बारे में योजना नहीं बनाई गई है। 

हालांकि धीरज मल्होत्रा ने साफ किया है कि अगर भारत में कोरोना के हालात ठीक नहीं हुए तो इसका आयोजन यूएई में कराया जाएगा लेकिन वहीं भी विश्वकप का आयोजन बीसीसीआई ही कराएगा। बता दें कि भारत में कोरोना की वजह से स्थिति काफी खतरनाक है। हर रोज लाखो लोग संक्रमित हो रहे हैं और हजारो लोग कोरोना की वजह से अपनी जान गंवा रहे हैं। कोरोना महामारी की दूसरी लहर के बीच आईपीएल का आयोजन किया जा रहा है और आईपीएल को बीच में ही रोकने की मांग की जा रही है। इसे भी पढ़ें- जब मैच के दौरान स्टंपिंग को लेकर शिखर धवन से लड़ने लगे दिनेश कार्तिक, देखें वायरल वीडियो रिपोर्ट के अनुसार श्रीलक को भी एक विकल्प के तौर पर देखा जा रहा था जहां टी-20 वर्ल्ड कप का आयोजन कराया जा सकता है। बता दें कि आईपीएल के पिछले सीजन का आयोजन यूएई में कराया गया था। 

कोरोना की वजह से मैदान में दर्शकों को आने की इजाजत नहीं थी, ऐसे में माना जा रहा है कि उसी तर्ज पर टी-20 वर्ल्ड कप का आयोजन यूएई में कराया जा सकता है। आईसीसी के प्रतिनिधिमंडल और बीसीसीआई ने टी-20 विश्वकप के आयोजन के लिए अहमदाबाद, बेंगलुरू, चेन्नई, दिल्ली, धर्मशाला, हैदराबाद, कोलकाता, लखनऊ, मुंबई में कराया जाना है। लेकिन अभी इन जगहों पर मैचों का आयोजन मुश्किल नजर आ रहा है।
 

 

#T-20 विश्वकप

Source : Agency

पाठको की राय