Thursday, October 22nd, 2026

एयर स्ट्राइक से दहला Syria, हवाई हमले में 13 लोगों की मौत

दमिश्क
 रूस ने चौबीस घंटे पहले मुस्लिम बहुल देश सीरिया को उसके उत्तर-पश्चिमी इदलिब प्रांत पर हवाई हमला कर दहला दिया। इस बमबारी में दो बच्चों समेत 13 नागरिकों की जान चली गई। दर्जनों लोग घायल हुए हैं। यह हमले उत्तर-पश्चिमी इदलिब प्रांत में सीरिया के विद्रोहियों के नियंत्रण वाले क्षेत्र में किए गए हैं। जिस्र अल-शुघुर शहर में हुए एक हवाई हमले में एक फल और सब्जी बाजार तबाह हो गया।


सीरिया ने रूस के इस हवाई हमले को ‘जालिम और कत्लेआम’ कहा है। स्थानीय व्हाइट हेलमेट (आपातकालीन प्रतिक्रिया समूह) ने कहा है कि ईद-उल-अजहा से पहले हुई इस बमबारी से मातम छाया हुआ है। उत्तर पश्चिमी सीरिया में 2023 में अब तक का सबसे घातक हमला है।

ब्रिटेन स्थित सीरियन ऑब्जर्वेटरी फॉर ह्यूमन राइट्स के चीफ रामी अब्देल रहमान ने कहा कि यह इस साल सीरिया में रूस का सबसे आक्रामक हमला है। यह नरसंहार के बराबर है। पिछले हफ्ते भी रूस के सीरिया पर किए गए ड्रोन हमले में दो बच्चों सहित चार लोगों की मौत हो गई थी।


सीरिया के रक्षा मंत्रालय ने रविवार शाम जारी बयान में इस हमले की पुष्टि करते हुए कहा कि पिछले कुछ दिनों में हमा और लताकिया प्रांत में ऐसे हमलों में कई लोग मारे गए हैं।

इस हमले पर अमेरिका ने कहा कि अप्रैल में रूसी पायलटों ने सीरिया के ऊपर अमेरिकी जेट विमानों से ‘डॉगफाइट’ करने का प्रयास किया था। सैन्य उड्डयन में, हवाई लड़ाई में डॉगफाइटिंग शामिल होती है। इस महीने की शुरुआत में, अमेरिका ने रूसी विमानों के ‘असुरक्षित और गैर-पेशेवर व्यवहार’ की चिंता पर मध्य पूर्व में एफ-22 लड़ाकू जेट तैनात किए थे।

 

Source : Agency

पाठको की राय