गुलाब जामुन
सामग्री
5 उबले आलू
50 ग्राम अरारोट
100 ग्राम खोया
तलने के लिए देसी घी
2 कप चीनी
1 छोटा चम्मच इलाइची पाउडर
4-5 धागे केसर
विधि
आलू के गुलाब जामुन बनाने के लिए सबसे पहले आलू को उबलने रख दें। इसके साथ ही चाशनी के लिए चीनी और एक कप पानी मिलाकर मध्यम आंच पर रखें और एक तार की चाशनी बना लें। फिर इसमें इलायची पाउडर और केसर डालकर गैस बंद करके इसे साइड में रख लें।
अब उबले आलुओं को छीलकर अच्छी तरह से मैश कर लें। (याद रखें कि इसमें आलू में कोई मोटा टुकड़ा न रहे।) आलू मैश हो जाने के बाद इसमें अरारोट और खोया मिलाकर अच्छी तरह से एक सॉफ्ट डो बना लें।
अब आलू के इस डो की छोटी-छोटी लोइयां बना लें और उसे गोल और चिकना कर लें। दूसरी ओर एक कड़ाही में घी गर्म करें और इसमें आलू के बॉल्स को गोल्डन ब्राउन होने तक दोनों तरफ से फ्राई कर लें।
अगर आप इन आलू के गुलाब जामुन को और ज्यादा हेल्दी बनाना चाहते हैं, तो इसे डीप फ्राई करने की जगह आप अप्पम बनाने वाले सांचे में थोड़ा सा घी डालकर इसे शैलो फ्राई भी कर सकते हैं।
इन तैयार गुलाब जामुन को चाशनी में 30 मिनट तक डुबोकर रखें । तब तक चाशनी उसके अंदर समा जाएगी। अब गर्मागर्म गुलाब जामुन सर्व करें और ठंड में मजा लें इन आलू के गुलाब जामुन का।

पाठको की राय