Wednesday, October 21st, 2026

स्वाति मालीवाल ने कहा -राम रहीम की पैरोल रद्द कर जल्द भेजा जाए जेल

नईदिल्ली

दिल्ली महिला आयोग प्रमुख स्वाति मालीवाल ने  हरियाणा सरकार से मांग की डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम की पैरोल रद्द किया जाये।

मालीवाल को कहा, “गुरमीत राम रहीम एक बलात्कारी और हत्यारा है। हरियाणा सरकार का जब मन करता है वे उसे पैरोल पर छोड़ देते हैं। इस बार राम रहीम पैरोल पर रह कर जगह-जगह सतसंग कर रहा है और इस सतसंग में हरियाणा के विधानसभा उपाध्यक्ष और मेयर शामिल हो रहे हैं।"

महिला आयोग प्रमुख ने रहीम की पैरोल रद्द करने की मांग करते हुए कहा कि गुरमीत राम रहीम अपनी छवि को साफ करने की कोशिश कर रहा है। हरियाणा सरकार से मेरी अपील है कि तुरंत इसकी पैरोल रद्द कर उसे जेल भेजा जाए।

 

#Swati Maliwal

Source : Agency

पाठको की राय