Tuesday, October 20th, 2026

स्वप्निल कुसाले 50 मीटर राइफल थ्री पोजिशंस फाइनल में, ऐश्वर्य प्रताप चूके

शेटराउ
भारत के स्वप्निल कुसाले ने पेरिस ओलंपिक में पुरूषों की 50 मीटर राइफल थ्री पोजिशंस के फाइनल के लिये क्वालीफाई कर लिया है लेकिन ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर चूक गए।

कुसाले क्वालीफाइंग दौर में 590 का स्कोर करके सातवें स्थान पर रहे। वहीं ऐश्वर्य प्रताप 589 का स्कोर करके 11वें स्थान पर रहे। शीर्ष आठ निशानेबाज ही फाइनल के लिये क्वालीफाई करते हैं। चीन के लियू युकून 594 स्कोर करके शीर्ष पर रहे जो ओलंपिक क्वालीफिकेशन का रिकॉर्ड है।

पेरिस ओलंपिक में भारत को मनु भाकर ने 10 मीटर एयर पिस्टल में कांस्य और सरबजोत सिंह के साथ 10 मीटर एयर पिस्टल मिश्रित टीम स्पर्धा में भी कांस्य दिलाया है।

 

#Paris Olympics#

Source : Agency

पाठको की राय