Tuesday, October 20th, 2026

स्वामी विवेकानंद ने अपने विचारों से समाज को एक नई दिशा दी : डॉ. महंत

रायपुर

छत्तीसगढ़ विधान सभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत ने स्वामी विवेकानंद की जयंती के अवसर पर गुरुवार को छत्तीसगढ़ विधान सभा परिसर में प्रतिष्ठापित स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें अपने श्रद्धासुमन अर्पित किये। इस अवसर पर राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल, विधान सभा सचिव दिनेश शर्मा एवं विधान सभा सचिवालय के वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे।

इस अवसर पर अपने संदेश में विधान सभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत ने कहा कि-स्वामी विवेकानंद ने अपने विचारों से समाज को एक नई दिशा दी। वे हमेशा से युवाओं के प्रेरणाश्रोत रहे हैं। उठो, जागो और तब तक आगे बढ़ो जब तक अपने लक्ष्य को प्राप्त न करो का उनका संदेश आज भी हम सबके लिए प्रेरणादायी है। उन्होंने कहा कि-यह छत्तीसगढ़ का सौभाग्य है कि स्वामी विवेकानंद ने अपनी युवावस्था का कुछ समय यहॉं व्यतीत किया था।

 

Source : Agency

पाठको की राय