क्षेत्र और क्षेत्रज्ञ विषय पर स्वामी साक्षात्कृतानंद सरस्वती का व्याख्यान
भोपाल
संस्कृति विभाग के आचार्य शंकर सांस्कृतिक एकता न्यास रविवार 29 अगस्त को सुबह 9 बजे शंकर व्याख्यानमाला का ऑनलाइन आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम में आर्ष गुरुकुलम्, सोमंगलम, तमिलनाडू के स्वामी साक्षात्कृतानंद सरस्वती 'क्षेत्र और क्षेत्रज्ञ' विषय पर व्याख्यान देंगे। व्याख्यान का लाइव प्रसारण न्यास के यूट्यूब चैनल और फेसबुक पेज पर किया जाएगा।
स्वामी साक्षात्कृतानंद सरस्वती
स्वामी साक्षात्कृतानन्द सरस्वती पूज्य स्वामी श्री दयानंद सरस्वती जी के वरिष्ठ शिष्य हैं। स्वामीजी ने वर्ष 1980-1982 के मध्य सान्दीपनी साधनालय में स्वामी विदितात्मानंद सरस्वती जी के सान्निध्य में वेदान्त और संस्कृत के दीर्घावधि पाठ्यक्रम का अध्ययन किया। स्वामी जी आर्ष विद्या गुरुकुलम्, अनईकट्टी, कोयम्बटूर में वर्ष 2010 से 2013 के मध्य वेदांत और संस्कृत के तीन वर्षीय पाठ्यक्रम के आवासीय आचार्य रहे। स्वामी जी स्वामी दयानंद आश्रम का संचालन करने वाले श्री गंगाधरेश्वर न्यास, ऋषिकेश के उपाध्यक्ष हैं और वर्तमान में स्वामीजी आर्ष गुरुकुलम्, सोमंगलम में वेदान्त और संस्कृत का अध्यापन कर रहे हैं।
#स्वामी साक्षात्कृतानंद सरस्वती

पाठको की राय