Thursday, October 22nd, 2026

प्रधानमंत्री की दीर्घायु के लिए स्वामी सहजानंद ने किया रुद्राभिषेक

( अमिताभ पाण्डेय)
हिसार

हरियाणा राज्य अन्तर्गत हिसार शहर सीमा में स्थित मैय्यड़ गांव में महामृत्युंजय शक्तिपीठ पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दीर्घायु के लिए विशेष धार्मिक अनुष्ठान किया गया । स्वामी सहजानंद के सानिध्य में महामृत्युंजय शक्तिपीठ में आयोजित  आयुष्मान रुद्राभिषेक  विगत दिवस धूमधाम से संपन्न हो गया। रुद्राभिषेक के अंतिम दिन सैकड़ों भक्तों ने रूद्र पूजा की और विशिष्ट संतों का आशीर्वाद ग्रहण किया।

रुद्राभिषेक में संकल्प लेने के लिए  हरिद्वार और ऋषिकेश के अनेक सिद्ध संतों और महामंडलेश्वरों ने प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी  की दीर्घायु के लिए संकल्प लिया।
    कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्री पंचायती अखाड़ा महानिर्वाणी के महामंडलेश्वर स्वामी चिदंबरानंद ने कहा कि भारत के ओजस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने सनातन धर्म और हिंदुत्व के लिए जो योगदान दिया है वह अतुलनीय है।

संतों का भी कर्तव्य है कि वे सनातन धर्म की रक्षा करने वाले प्रधानमंत्री की दीर्घायु के लिए विशेष कामना करें।
स्वामी सहजानंद जी को बधाई देते हुए उन्होंने कहा कि सभी संतों को इनसे प्रेरणा लेनी चाहिए।
  इस अवसर पर क्षेत्रीय संघ संचालक सूर्य प्रकाश टोंक ने कहा कि देश का राजा अच्छा हो तो संतों को भी आगे आना पड़ता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सनातन संस्कृति का अखिल विश्व में प्रचार प्रसार कर रहे हैं।

 उनके जैसा प्रधानमंत्री मिलना देशवासियों के लिए गौरव की बात है।
श्री टोंक ने कहा कि स्वामी सहजानंद  साधुवाद के पात्र हैं । इन्होंने सनातन धर्म और देश हित में इतने विशाल आयुष्मान रुद्राभिषेक का आयोजन किया। इस प्रकार के आयोजन भविष्य में भी होने चाहिए।

 कार्यक्रम को संबोधित करते हुए स्वामी विजयानंद ने कहा कि ऋषिकेश और हरिद्वार के समस्त संत और अखाड़े स्वामी सहजानंद के साथ हैं।
संत समाज भविष्य में भी इस प्रकार के आयोजन में अपना सहयोग देते रहेंगे।
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ हरियाणा  के प्रांत प्रचारक विजय जी ने कहा कि महामृत्युंजय शक्तिपीठ में हुआ आयोजन एक ऐतिहासिक आयोजन है जिसका प्रभाव लंबे समय तक रहेगा।  
यह हरियाणा का सौभाग्य है कि इस पावन धरती पर पहली बार इतने विशाल स्तर पर रुद्राभिषेक का आयोजन किया जा रहा है।

    इस अवसर पर धर्म जागरण पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मुख्य समन्वयक ईश्वर दयाल ने कहा कि आयुष्मान रुद्राभिषेक में सैकड़ों भक्तों का अपने देश के प्रधानमंत्री के लिए संकल्प लेना गौरव का विषय है।

 उन्होंने शक्ति पीठ में आए सैकड़ों भक्तों से सनातन धर्म का जय घोष भी करवाया।
इस अवसर पर केदारनाथ से दीपेंद्र ब्रह्मचारी अपने शिष्यों के साथ शक्तिपीठ आए।
रुद्राभिषेक के समापन अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में हरियाणा भाजपा दस्तावेजीकरण विभाग के प्रदेश प्रमुख  प्रवीण जैन  ने भगवान शिव की विशेष पूजा अर्चना की।

  रुद्राभिषेक के समापन अवसर पर स्वामी सहजानंद ने हरियाणा के मुख्यमंत्री और अनेक राज्य सरकारों का विशेष आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि नवरात्र के पावन अवसर पर आयोजित हुए आयुष्मान रुद्राभिषेक कार्यक्रम के लिए अनेक मुख्यमंत्रियों और राज्यपालों ने विशेष संदेश में भिजवाए हैं। महामृत्युंजय संस्थान सबका आभार व्यक्त करता है।

    आयुष्मान रुद्राभिषेक के अवसर पर महामृत्युंजय शक्तिपीठ में चिकित्सा शिविर भी लगाया गया । इसमें आयुर्वेद और योग के वरिष्ठ डॉक्टर डॉ. संजय मुंजाल, डॉ. अश्वनी गौतम, डॉ सुरेंद्र सिहाग, डॉ. पूजा मोहन, डॉ विजय शर्मा, डॉ. संदीप सैनी, डॉ. सुमन शर्मा, डॉ एम एल अरोड़ा, वैद्य रोहताश शर्मा , समाजसेवी श्रीमती प्रीति सूरी, युवा ज्योतिषाचार्य प्रद्युम्न दूरी , योगाचार्य कार्तिकेय सूरी सहित बड़ी संख्या में धर्मप्रेमी नागरिकों , महिलाओं , बच्चो ने  आदि ने भाग लिया।

 

Source : Agency

पाठको की राय