Tuesday, October 20th, 2026

सुजलॉन ने भरी उड़ान, 20 पर्सेंट का अपर सर्किट, एक महीने में 41.88 फीसद उछला

नई दिल्ली
 चार्ट पर निगेटिव बुक वैल्यू के बावजूद पिछले एक महीने में सुजलॉन एनर्जी के शेयर 41.88 फीसद उछल चुके हैं। बीएसई पर यह एनर्जी स्टॉक सोमवार को 19.98 फीसद चढ़कर अपर सर्किट पर है। पिछले एक हफ्ते में यह 31.14 फीसद चढ़ चुका है और कुछ एक्सपर्ट्स को इसके 12 रुपये तक पहुंचने की उम्मीद है।

कभी एक शेयर का मूल्य 2,130.65 रुपये था
बता दें 11 जनवरी 2008 को सुजलॉन एनर्जी के एक शेयर का मूल्य 2,130.65 रुपये था। इसके बाद यह स्टॉक इस कदर टूटा कि आज यह 9.05 रुपये पर आ गया है। पवन ऊर्जा के क्षेत्र में काम करने वाली इस कंपनी के शेयर 17 जनवरी 2020 को 2.50 रुपये तक आ गए। 19 अगस्त 2022 को यह 7.70 रुपये पर था। अब यह स्टॉक तेजी के ट्रैक पर है।
पिछले एक साल में इसने 72.71 और 3 साल में 197.75 फीसद रिटर्न दिया है। जून 2022 की तिमाही में सुजलॉन एनर्जी के शेयरों विदेशी निवेशकों ने अपनी हिस्सेदारी बढ़ाई है। जबकि, प्रमोटर्स की हिस्सेदारी कम हुई है। इसके अलावा घरेलू निवेशकों और म्युचुअल फंडों ने भी अपनी हिस्सेदारी बढ़ाई है।

- डिस्‍क्‍लेमर: यहां सिर्फ शेयर के परफॉर्मेंस की जानकारी दी गई है, यह निवेश की सलाह नहीं है।

 

 

#Suzlon

Source : Agency

पाठको की राय