Tuesday, October 20th, 2026

ममता बनर्जी की हिन्‍दी पर सुवेन्‍दु अधिकारी का तंज

नई दिल्‍ली

पश्चिम बंगाल के नेता प्रतिपक्ष सुवेन्‍दु अधिकारी ने समाजवादी पार्टी के समर्थन में ममता बनर्जी के प्रचार करने के निर्णय पर तंज किया है। सुवेन्‍दु अधिकारी ने पश्चिम बंगाल की मुख्‍यमंत्री की हिन्‍दी बोलने की शैली और राजनीतिक छवि पर निशाना साधते हुए कहा कि मुझे नहीं मालूम कि उनके प्रचार से अखिलेश यादव की समाजवादी पार्टी को कितना फायदा होगा।

सुवेन्‍दु अधिकारी ने कहा कि ममता बनर्जी की राजनीतिक छवि 'सनातनी' विरोध की है। न्‍यूज एजेंसी एएनआई के अनुसार अधिकारी ने कहा, 'कोई दल जिसके लिए टीएमसी सुप्रीमो प्रचार करें उसका नुकसान होगा। उनकी तो हिन्‍दी भी समझ नहीं आती जो उत्‍तर प्रदेश की अधिकारिक भाषा है। बंगाल से बाहर विस्‍तार के प्रयासों में जुटी टीएमसी ने उत्‍तर प्रदेश में अपने उम्‍मीदवार खड़े करने की बजाए भाजपा को सत्‍ता से बाहर करने के मकसद से सपा को सहयोग करने का निर्णय लिया है। एक दिन पहले सपा नेता किरणमय नंदा ने बताया था कि ममता बनर्जी अखिलेश यादव के साथ लखनऊ और वाराणसी में वर्चुअल रैलियों को सम्‍बोधित करेंगी।

 

Source : Agency

पाठको की राय