Sunday, October 25th, 2026

जम्मू के सतवारी में दिखा संदिग्ध ड्रोन, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर

नई दिल्ली
जम्मू कश्मीर में एक बार फिर से संदिग्ध ड्रोन दिखा है। जानकारी के अनुसार यह संदिग्ध ड्रोन जम्मू सतवारी इलाके में दिखा है। बता दें कि इससे पहले भी कई बार जम्मू में संदिग्ध ड्रोन देखे जा चुके हैं। इस तरह का पहला मामला उस वक्त सामने आया था जब जम्मू के एयरफोर्स स्टेशन पर ड्रोन के जरिए दो विस्फोट किए गए थे। भारत में ड्रोन के जरिए विस्फोट करने का यह पहला मामला था, जिसके बाद इस मामले की जांच सरकार ने एनआईए को दे दी थी। लेकिन इस घटना के बाद लगातार घाटी में संदिग्ध ड्रोन दिखने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है।

 

#संदिग्ध ड्रोन

Source : Agency

पाठको की राय