Sunday, October 25th, 2026

जम्मू में दो जगहों पर संदिग्ध ड्रोन एक्टिविटी, बढ़ाई सुरक्षा 

जम्मू
अंतरराष्ट्रीय सीमा पर बीएसएफ और भारतीय सेना पूरी तरह से मुस्तैद है, जिस वजह से पाकिस्तान अपनी नापाक हरकतों का अंजाम नहीं दे पा रहा है। ऐसे में अब वो ड्रोन का सहारा ले रहा। पिछले महीने जम्मू एयरबेस पर ड्रोन के जरिए पेलोड गिराकर धमाका किया गया था। इसके बाद से जम्मू-कश्मीर में संदिग्ध ड्रोन की गतिविधियां बढ़ गई हैं। शुक्रवार शाम को भी जम्मू डिवीजन में दो संदिग्ध ड्रोन नजर आए, जिसके बाद से अलर्ट घोषित किया गया है। 

जानकारी के मुताबिक पहला ड्रोन जम्मू के कालूचक इलाके में देखा गया। जब तक पुलिस टीम उस पर कार्रवाई करती, तब तक वो गायब हो गया। इसके बाद दूसरा ड्रोन कठुआ में नजर आया। इसके कुछ देर बाद वो भी गायब हो गया। कठुआ सुरक्षा की दृष्टि से बहुत ही संवेदनशील जिला है, क्योंकि वहां से पाकिस्तान के साथ अंतरराष्ट्रीय सीमा लगती है। दोनों घटनाओं को देखते हुए सभी संवेदनशील जगहों की सुरक्षा बढ़ा दी गई है।  

 

#संदिग्ध ड्रोन

Source : Agency

पाठको की राय