Tuesday, October 20th, 2026

एक्स-बॉयफ्रेंड संग शॉपिंग पर निकलीं सुष्मिता सेन


मुंबई।

सुष्मिता सेन को हाल ही में उनके एक्स-बॉयफ्रेंड रोहमन शॉल के साथ शॉपिंग करते देखा गया। उनके साथ सुष्मिता की बेटी अलीशा भी नजर आईं। इस दौरान सुष्मिता की कार से पानी की बोतल गिर गई, जिसकी वजह से उन्हें सोशल मीडिया पर ट्रोल किया जा रहा है। दरअसल, वीडियो में एक्ट्रेस रोहमन और उनकी बेटी के साथ एक दुकान से बाहर निकलते हुए दिखाई दिए। लेकिन जैसे ही वह अपनी कार के अंदर बैठी और रोहमन ने दरवाजा बंद किया, तभी एक पानी की बोतल नीचे गिरती है, मगर किसी ने उसे नहीं उठाया।

इस बात को लेकर यूजर्स सुष्मिता को खरी- खोटी सुना रहे हैं। वीडियो पर एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, "क्या उन्होंने सिर्फ सड़क पर मिनरल वाटर की प्लास्टिक की बोतल फेंकी! दुख की बात है! वह कूड़ा फेंकने को प्रोत्साहित करने वाली एक रोल मॉडल हैं'। तो वहीं एक यूजर ने उनका सपोर्ट करते हुए लिखा, 'जो लोग कह रहे हैं कि उसने बोतल फेंकी...ध्यान से देखिए, गलती से बोतल कार से गिर गई, जब उनकी बेटी बैठी थी..ऐसा हम सभी के साथ होता है..इतना बड़ा मुद्दा बनाने की जरूरत नहीं है।

 

Source : Agency

पाठको की राय