Sunday, October 25th, 2026

सुशील सन्नी अग्रवाल को मिला केबिनेट मंत्री का दर्जा

रायपुर
छत्तीसगढ़ भवन एवं सन्निर्माण कर्मकार मंडल के अध्यक्ष सुशील सन्नी अग्रवाल को राज्य शासन द्वारा केबिनेट  मंत्री का दर्जा प्रदान किया गया है। जारी आदेश में कहा गया है कि यह दर्जा केवल शिष्टाचार के लिए प्रदान किया जाता है,उन्हे नियमानुसार सुविधाएं उपलब्ध कराने का उत्तरदायित्व संबंधित प्रशासकीय विभाग या मंडल को होगा। सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से उक्त आदेश देर शाम जारी किया गया है।

 

#Sushil Sunny Agarwal

Source : Agency

पाठको की राय