Wednesday, October 21st, 2026

वनडे सीरीज के लिए रोहित शर्मा और ऋषभ पंत के साथ अहमदाबाद पहुंचे सूर्यकुमार

नई दिल्ली
टीम इंडिया 6 फरवरी से अहमदाबाद में वेस्टइंडीज के साथ व्हाइट बॉल की सीरीज खेलने वाली है। भारत को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में वनडे सीरीज के तीनों मैच खेलने हैं। इस सीरीज के लिए भारतीय खिलाड़ियों ने अहमदाबाद पहुंचना शुरू कर दिया है। कप्तान रोहित शर्मा चोट के बाद सीरीज में वापसी करने जा रहे हैं। रोहित वनडे फॉर्मेट में पहली बार फुल टाइम कप्तान के रूप में नजर आएंगे। इस बीच, सूर्यकुमार यादव ने अपने इंस्टाग्राम पर एक फोटो पोस्ट की है, जिसमें वह कप्तान रोहित, विकेटकीपर ऋषभ पंत और वह खुद हैं। ये तस्वीर अहमदाबाद रवाना होने से पहले की है।

बिना मास्क किए गए स्पॉट रोहित, ऋषभ और सूर्यकुमार
तीनों खिलाड़ियों ने सोशल मीडिया पर जो तस्वीर पोस्ट की है, उसमें वे बिना फेस मास्क के नजर आ रहे हैं। इन तीनों खिलाड़ियों के अलावा शिखर धवन, युजवेंद्र चहल समेत अन्य प्लेयर्स ने भी वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज के लिए उड़ान भरने से पहले तस्वीरें पोस्ट की हैं। घरेलू सीरीज में भारत को वेस्टइंडीज के खिलाफ पहला वनडे 6 फरवरी को, दूसरा 9 को और तीसरा 11 फरवरी को खेलना है। इसके बाद दोनों टीमों के बीच 16 से 20 फरवरी तक 3 मैचों की टी20 सीरीज खेलनी है। टी20 मैच कोलकाता में खेले जाएंगे।  

 

 

#Suryakumar

Source : Agency

पाठको की राय