गहोई दिवस पर सूर्यदेव की शोभायात्रा निकलेगी
( अमिताभ पाण्डेय )
भोपाल।( अपनी खबर )
गहोई वैश्य समाज द्वारा भगवान सूर्यदेव की आराधना का महापर्व मकर संक्रांति गहोई दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस उपलक्ष्य में 22 जनवरी को भगवान सूर्यदेव की भव्य शोभायात्रा निकाली जायगी।
समाज के अध्यक्ष राकेश कनकने, महामंत्री अमरचन्द कठल और आयोजन के मुख्य संयोजक दीपक सावला , मीडिया प्रभारी रूपेश गुप्ता ने बताया कि शोभायात्रा सुबह 11 बजे समाज की जुमेराती जनकपुरी स्थित धर्मशाला से शुरू होगी ।
यह लोहा बाजार, सुभाष चौक, सराफा बाजार, लखेरापुरा, सोमवारा, मोती मस्जिद, सदर मंजिल होते हुए बड़ी झील के माता घाट पर समाज के मंदिर कंठाली पहुँचेगी।
वहां भगवान सूर्यदेव की पूजा अर्चना और महाआरती होगी। पत्रकार वार्ता में नवयुवक मंडल के अध्यक्ष रोहित गुप्ता राजा, वरूण गुप्ता, प्रवीण गुप्ता भी उपस्थित थे।
इस शोभायात्रा में धर्म ध्वजा, डीजे, ढोल- तासे, बेंड , समाज के गौरव राष्ट्रकवि मैथलीशरण गुप्त के चित्र के अलावा भगवान सूर्यदेव की पीतल से निर्मित प्रतिमा और भगवान गोवर्धन की झांकी आकर्षण का केंद्र रहेगी। शोभायात्रा का मार्ग में विभिन्न संगठनों द्वारा स्वागत किया जाएगा।
गहोई वैश्य समाज के पदाधिकारियो ने बताया कि इस अवसर पर वैवाहिक जीवन के 50 वर्ष पूरे करने वाले स्वजातीय दम्पत्ति को सम्मानित भी किया जाएगा।
इस आयोजन को सफल बनाने की अपील समाज के अध्यक्ष राकेश कनकने, मंत्री अमरचन्द कठल, कोषाध्यक्ष महेश बहरे, वरूण गुप्ता, प्रवीण कुदरिया, कुबेरचन्द्र रेजा, प्रकाश कुचिया, उमाशंकर लहरिया, योगेश नोगरेया, इंजीनियर धर्मेंद्र बरसैया , शिवनारायण सुहाने, रमेश बड़ेरिया, राकेश सेठ, अखिल रेजा, महेश सरावगी, तरूण कुचिया, भरत नोगरेया, शेखर नोगरेया, मनोज गांधी, आत्मानन्द कुचिया, नरेश गुप्ता, ललित निखरा, प्रतीक कनकने, हर्ष गुप्ता, युवा मंडल के अध्यक्ष रोहित गुप्ता राजा, शिव कनकने, आशीष कठल, महिला मंडल की अध्यक्ष अर्चना पिपरसानियां, रूचि बड़ेरिया, वन्दना कुदरिया, गूँजेश्वरी कुचिया ने की है।

पाठको की राय