Friday, October 23rd, 2026

बैरसिया विधानसभा चुनाव के पहले सोशल मीडिया पर सर्वे शुरू

भोपाल
आगामी विधानसभा चुनाव के लिए सभी पार्टियां चुनाव की तैयारी में व्यस्त हैं ऐसे में बैरसिया विधानसभा क्षेत्र में मतदाओ के नब्ज टटोलना शुरू हो गया है।


वैसे पिछले दो चुनावों में कांग्रेस उम्मीदवार से प्रचंड बहुमत से जीतने वाले वर्तमान विधायक विष्णु खत्री की उम्मीदवारी तय मानी जा रही है। यदि गुजरात फार्मुला अपनाते हुए टिकट बदलने का फरमान आता है

  नगर निगम भोपाल अध्यक्ष किशन सूर्यवंशी का दावा बनता है। प्रदेश पब्लिसिटी इस सर्वे की सत्यता की पुष्टि नहीं करता है, लेकिन सर्वे में मतदाताओं के समक्ष सिर्फ दो आप्शन दिए गए हैं जिसमें पहला नाम विधायक विष्णु खत्री और दूसरा नाम नगर निगम अध्यक्ष किशन सूर्यवंशी का नाम है। यह सर्वे बैरसिया विधानसभा क्षेत्र के मतदाताओं में चर्चा का विषय बना हुआ है।

 

#बैरसिया विधानसभा

Source : Agency

पाठको की राय