Thursday, October 22nd, 2026

महमरा घाट शिवनाथ नदी पर लक्ष्मण झूला निर्माण कार्य के लिये सर्वेक्षण शुरू

दुर्ग
महमरा घाट शिवनाथ नदी पर लक्ष्मण झूला के निर्माण कार्य प्रारंभ करने से पूर्व जल संसाधन विभाग के अधिकारियों ने निर्माण स्थल का निरीक्षण किया । उल्लेखनीय है कि शहर विधायक अरूण वोरा के विशेष प्रयास से महमरा घाट शिवनाथ नदी पर लक्ष्मण झूला के निर्माण के लिये मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देश पर जल संसाधन विभाग ने अपने विभागीय बजट 2022-23 में महमरा घाट में लक्ष्मण झूला के कार्य को सम्मिलित किया है।जल संसाधन विभाग के अधिकारियों ने लक्ष्मण झूला निर्माण एवं गार्डन निर्माण हेतु सर्वेक्षण का कार्य प्रारंभ कर दिया है।

तांदुला जल संसाधन विभाग के कार्यपालन अभियंता सुरेश पान्डेय ने जानकारी दी कि शिवनाथ नदी में महमरा घाट पर लगभग 300 मीटर लम्बा एवं 3.25 मीटर चौड़ाई के विश्वस्तरीय लक्ष्मण झूला (सस्पेन्शन बिज्र) का निर्माण हेतु सर्वेक्षण कर प्रशासकीय स्वीकृति प्राक्कलन स्वीकृति हेतु शीघ्र शासन को भेजी जाएगी। लक्ष्मण झूला निर्माण के साथ-साथ पर्यटन को बढ़ाने के उद्देश्य से नदी के दोनो किनारों में वृक्षारोपण, गार्डन का निर्माण करा कर महमरा घाट परिक्षेत्र का विकास किया जावेगा।

 

Source : Agency

पाठको की राय