Friday, October 23rd, 2026

मुख्यमंत्री का बालिका छात्रावास में सरप्राइज विजिट

रायपुर
भेट -मुलाकात में कुसुमकसा पहुंचे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज प्री मैट्रिक आदिवासी बालिका छात्रावास की सरप्राइज विजिट की। उन्होंने वहां पहुंचकर बालिकाओं से की मुलाकात और उनसे छात्रावास में मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने उन्हें खूब मन लगाकर मेहनत करने और जीवन मे बड़ी उपलब्धि हासिल कर माता पिता,परिवार का नाम रौशन करने को कहा। छात्रावास के बच्चों ने नए छात्रावास भवन निर्माण करने की मांग की। मुख्यमंत्री ने उनकी मांग को पूरा करने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती अनिला भेंडि?ा एवं उच्च शिक्षा मंत्री उमेश कुमार पटेल भी उपस्थित थे।

 

#Surprise visit

Source : Agency

पाठको की राय