Thursday, October 22nd, 2026

सुरेश रैना को याद आए ऋषभ पंत के बुरे दिन बोले - तब लोग मंदिर का घंटा समझ बजा देते थे..

नई दिल्ली
युवा विकेटकीपर ऋषभ पंत ने ऑस्ट्रेलिया में तहलका मचाने के बाद इंग्लैंड के खिलाफ घरेलू सीरीजों में भी दमदार प्रदर्शन किया। उनकी चारों ओर तारीफ हो रही है। सोने पर सुहागा तब हुआ जब उन्हें चोटिल नियमित कप्तान श्रेयस अय्यर की जगह दिल्ली कैपिटल्स का 2021 सत्र के लिए कप्तान बना दिया गया। जो लोग उनकी आलोचना कर रहे थे, वे अब पंत की तारीफ करते दिखाई देते हैं। ऐसे समय में टीम इंडिया के पूर्व ऑलराउंडर सुरेश रैना ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने हिंदुस्तान टाइम्स को दिए इंटरव्यू में कहा कि वह समय बहुत अधिक दूर नहीं गया जब इसी ऋषभ पंत की हर कोई आलोचना कर रहा था। वनडे वर्ल्ड कप 2019 के बाद मंदिर का घंटा समझ हर कोई उन्हें बजाए जा रहा था। चेन्नई सुपर किंग्स के लिए IPL 2021 सीजन की तैयारियों में जुटे रैना ने पंत ऐसे खिलाड़ी हैं, जिन्हें नेचुरल क्रिकेट खेलने की आजादी चाहिए। उनमें काफी टैलेंट है और वह एक स्ट्रोक प्लेयर हैं। हाल ही में पूर्व कप्तान सुनील गावसकर ने कहा था, 'मैं, पंत से बहुत-बहुत प्रभावित हूं। पिछले तीन-चार महीने से वह अच्छी फॉर्म में हैं। सबसे ज्यादा जरूरी यह है कि वह स्मार्ट और समझदारी भरा क्रिकेट खेल रहे हैं। वह गेंद को स्लॉग नहीं कर रहे हैं।'

शानदार फॉर्म में हैं पंत
पंत ने इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में भारत की 3-1 जीत में अहम भूमिका अदा की थी जिसमें उन्होंने छह पारियों में एक शतक की मदद से 270 रन बनाए थे। पंत इंग्लैंड के खिलाफ टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज के बाद वनडे सीरीज में शानदार फॉर्म में थे जिसमें उन्होंने दो मैच खेले। इसमें उन्होंने 77 और 78 रन की पारियां खेलीं।

 

 

#Suresh Raina

Source : Agency

पाठको की राय