सुरेश ज्वेलर्स से डेढ किलो चांदी, एक किलो सोना सहित डीवीआर पार
रायपुर
राजधानी रायपुर से लगे धरसीवां के धनेली बाजार चौक में स्थित सुरेश ज्वेलर्स में कल देर रात तीन अज्ञात चोरों ने धावा बोला और डेढ़ किलो चांदी, एक किलो सोना सहित शॉप में लगे सीसीटीवी कैमरे के डीवीआर को अपने साथ ले गए। चोरी करने से पहले चोरों ने दुकान में काफी तोडफोड़ भी की। फिलहाल धरसींवा पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से चोरों की तलाश में जुट गई हैं।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सुरेश ज्वेलर्स का संचालक रोजाना की तरह कल रात में अपनी दुकान को बंद कर घर चला गया था। इस बीच देर रात में तीन अज्ञात चोरों ने दुकान का शटर तोड़कर अंदर प्रवेश किए और डेढ़ किलो चांदी और एक किलो सोने के जेवर समेत दुकान के कैमरे तोड़कर डीवीआर अपने साथ ले गए। चोरी करने से पहले चोरों ने दुकान में ज्वेलरी को रखने के लिए बनाए गए कांच, ड्राज में तोडफोड़ किए। सुबह जब सुरेश ज्वेलर्स का संचालक दुकान पहुंचा तो शटर टूटा हुआ देखकर वे हैरान हो गए और तत्काल धरसींवा पुलिस को इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मुआयना करने के बाद संचालक ने बताया कि चोरी हुए सोने-चांदी के जेवरों की कीमत करीब 10 लाख रुपये है। चोरों ने शॉप में लगे डीवीआर को ले गए लेकिन बाजार में लगे अन्य सीसीटीवी कैमरे में उनकी फुटेज कैद हो गई है उसके माध्यम से अब पुलिस उनकी तलाश में जुट गई हैं।

पाठको की राय