Wednesday, October 21st, 2026

सुरेश अग्रवाल मेमोरियल क्रिकेट टूनार्मेंट दिसंबर में

रायपुर
हीरा ग्रुप स्पोर्टस एड कल्चरल एसोसिएशन द्वारा कारपोर्रेट सेक्टर के लिये आयोजित किये जाने वाले सुरेश अग्रवाल मेमोरियल क्रिकेट टूनार्मेट दिसंबर के पहले सप्ताह से राम वाटिका के सामने स्थित हीरा स्पोर्टस मैदान मे शुरू होगा।

इस टूनार्मेट मे 32 टीमो को प्रवेश दिया गया है जिन्हे आठ ग्रुप मे रखा गया है। उल्लेखनीय है कि कोविड-19 महामारी के कारण 2020-21 के दौरान टूनार्मेंट का आयोजन नहीं किया जा सका। लेकिन इस वर्ष  फिर से  वापसी की और नॉकआउट आधार पर टूनार्मेंट खेला जाएगा। जिसके लिए सभी 32 टीमों को 8 समूह में विभाजित  किया जाएगा। टूनार्मेंट के विजेता और उपविजेता का फैसला करने के लिए कुल 63 मैच खेले जाएंगे।  इन मैचों में से लीग मैच 12 ओवर के होंगे, प्री-क्वार्टर और क्वार्टर फाइनल मैच 15 ओवर के होंगे और सेमीफाइनल और फाइनल मैच 20 ओवरों का खेला जाएगा। विजेता टीम को 1,51,000 और 75,000 उपविजेता को नकद पुरस्कार से सम्मनित किया जाएगा। इसके अलावा, विजेता और उपविजेता, सेमीफाइनिलस्ट और प्रत्येक श्रेणी में सर्वोच्च खिलाडिय़ों के साथ-साथ मैन आॅफ द टूनार्मेंट के लिए कई ट्रॉफिया और नकद पुरुस्कार दिए जाएंगे। पहले दिन दो मैच खेले जाएंगे जबकि शेष टूनार्मेंट में 4 मैच रोज खेले जाएंगे।

 

#Suresh Agarwal Memorial

Source : Agency

पाठको की राय