Friday, October 23rd, 2026

उच्चतम न्यायालय जूनियर कोर्ट असिस्टेंट लिखित परीक्षा और टाइपिंग टेस्ट के एडमिट कार्ड जारी

नई दिल्ली
सुप्रीम कोर्ट में जूनियर कोर्ट असिस्टेंट भर्ती के लिए आवेदन किए उम्मीदवारों के लिए महत्वपूर्ण अलर्ट। उच्चतम न्यायालय में जूनियर कोर्ट असिस्टेंट के पदों पर भर्ती के लिए आयोजित की जाने वाली लिखित परीक्षा और टाइपिंग टेस्ट के लिए प्रवेश पत्र जारी कर दिए गए हैं। सुप्रीम कोर्ट जूनियर कोर्स असिस्टेंट एडमिट कार्ड 2022 आज, 23 सितंबर को जारी किए गए और इसे डाउनलोड करने के लिए लिंक को भी आधिकारिक वेबसाइट, main.sci.gov.in पर एक्टिव कर दिया गया है। ऐसे में उम्मीदवार सुप्रीम कोर्ट जेसीए एडमिट कार्ड को वेबसाइट पर भर्ती सेक्शन में एक्टिव लिंक या नीचे दिए डायरेक्ट लिंक से डाउनलोड कर सकते हैं।

सुप्रीम कोर्ट जेसीए एडमिट कार्ड 2022 डाउनलोड लिंक
उम्मीदवारों को एससीआइ जेसीए एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए अपना अप्लीकेशन नंबर और अपनी जन्म-तारीख भरकर सबमिट करनी होगी। साथ ही, डाउनलोड किए गए प्रवेश पत्र का प्रिंट लेने के बाद इसकी सॉफ्ट कॉपी भी उम्मीदवारों को सेव कर लेनी चाहिए।

इससे पहले, सुप्रीम कोर्ट में जूनियर कोर्स असिस्टेंट की भर्ती के लिए आयोजित की जाने वाली लिखित परीक्षा और टाइपिंग टेस्ट की तारीखों का ऐलान किया गया गया था। उच्चतम न्यायालय द्वारा जारी अपडेट के मुताकि जेसीए लिखित परीक्षा और टाइपिंग टेस्ट 26 और 27 सितंबर को आयोजित किए जाएंगे। टाइपिंग टेस्ट का आयोजन अंग्रेजी में होगा और उम्मीदवारों को कंप्यूटर पर टाइपिंग करनी होगी। लिखित परीक्षा के लिए गत वर्षों के प्रश्न-पत्र और टाइपिंग टेस्ट के लिए अंग्रेजी पैराग्राफ पहले ही जारी कर दिए गए है और उम्मीदवार वेबसाइट पर दिए गए लिंक या नीचे दिए गए इस डायरेक्ट लिंक से डाउनलोड कर सकते हैं।

 

#Supreme Court

Source : Agency

पाठको की राय