Saturday, October 24th, 2026

टीकाकरण टार्गेट के लिए अब अनुदान प्रोत्साहन का सहारा


भोपाल
कोरोना की तीसरी लहर की आशंका के बीच अधिकतम वैक्सिनेशन पर जोर दे रही सरकार के समक्ष इसको लेकर बना भ्रम चुनौती बन रहा है। कुछ जिलों में इसके लिए प्रोत्साहन योजनाएं शुरू करने की तैयारी की गई है। कटनी कलेक्टर ने तो इसको लेकर 5 लाख और दस लाख तक की अनुदान प्रोत्साहन तैयार की है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी अब टीकाकरण का टारगेट पूरा कराने के लिए ग्रामीणों को ही जिम्मेदारी सौंपने का फैसला किया है।

ऐसी होगी प्रोत्साहन अनुदान योजना
वैक्सिनेशन को लेकर बनी भ्रम की स्थिति दूर करने और लोगों को इसके लिए आगे लाने कटनी कलेक्टर प्रियंक मिश्रा ने पंचायतों को टारगेट किया है। उन्होंने जिला खनिज निधि के अंतर्गत टीकाकरण प्रोत्साहन अनुदान योजना कटनी तैयार की है। इस योजना का उद्देश्य ग्राम पंचायतों के सामूहिक प्रयास एवं उनको प्रोत्साहित कर टीकाकरण का 100 प्रतिशत लक्ष्य प्राप्त करना है। अनुदान के लिए जिले के अंतर्गत प्रत्येक ब्लाक की वह ग्राम पंचायत पात्र होगी जहां सबसे पहले 50 प्रतिशत एवं 100 प्रतिशत टीकाकरण का लक्ष्य प्राप्त कर लिया गया है। जो ग्राम पंचायत 50 प्रतिशत अथवा 100 प्रतिशत टीकाकरण पूर्ण होने का दावा करेगी उसके दावे का सत्यापन एवं जांच जिला स्तरीय समिति द्वारा की जाएगी। समिति द्वारा प्रमाणित किए जाने पर ही प्रत्येक ब्लाक में सर्वप्रथम 50 प्रतिशत एवं 100 प्रतिशत लक्ष्य प्राप्त करने वाली ग्राम पंचायत अनुदान प्राप्त कर पाएगी। टीकाकरण लक्ष्य पूर्ण करने वाली ग्राम पंचायत को 50 प्रतिशत टीकाकारण होने पर 5 लाख रुपए और 100 प्रतिशत टीकाकारण होने पर 10 लाख रुपए अनुदान राशि दी जाएगी।

 

Source : Agency

पाठको की राय