सभी पॉवर नान-पॉवर व उपभोक्ताओ की जा रही कोयले की आपूर्ति
बिलासपुर। एसईसीएल के द्वारा पॉवर नान-पॉवर तथा अन्य सभी उपभोक्ता को कोयले की आपूर्ती बिना किसी भेदभाव के नियमित रूप से की जा रही है। यह जानकारी एसईसीएल के जनसंपर्क अधिकारी सनीश चंद्र ने दी है। उन्होने नान -पॉवर को कोयला आपूर्ति नही किये जाने की खबरो को निराधार व भ्रामक बताते हुए कहा कि एसईसीएल के लिये सभी उपभोक्ता एक समान है। उनकी आवश्यकता अनुसार उन्हे कोयले की आपूर्ति की जा रही है। उन्होने उपभोक्ताओ से इस प्रकार की भ्रामक खबरो और अफवाहो से सतर्क रहने को कहा है।
Source : Agency

पाठको की राय