Friday, October 23rd, 2026

पुलिस अधीक्षक टीकमगढ़ द्वारा थाना जतारा,दिगोड़ा का किया गया औचक निरीक्षण

टीकमगढ़
पुलिस अधीक्षक टीकमगढ़ रोहित काशवानी द्वारा दिनांक 07.06.24 की देर रात्रि थाना जतारा,दिगोड़ा का औचक निरीक्षण कर रात्रि गस्त, थाने के मालखाना, थाने के रजिस्टर, पेंडेंसी, गुंडा- बदमाश रजिस्टर, हवालात, थाना भवन की साफ सफाई,पीने के पानी की व्यवस्था, बाथरूम  व्यवस्था, सीसीटीवी कैमरे, सीसीटीएनएस एंट्री चेक कर थाने के सभी रजिस्टर अपडेट रखने एवं साफ-सफाई, पानी की व्यवस्था सही तरीके से रखने हेतु,साथ ही पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को थाने पर नियमित वर्दी में रहने हेतु निर्देशित किया गया।

 

Source : Agency

पाठको की राय