Friday, October 23rd, 2026

पोटाकेबिन के प्रभारी अधीक्षक निलंबित

सुकमा
छिंदगढ़ ब्लाक के पाकेला में संचालित पोटाकेबिन आवासीय बालक आश्रम के अधीक्षक बलराम नेगी को अपने कर्तव्य व विभागीय कार्य में लापरवाही का दोषी पाते हुए कलेक्टर विनीत नंदनवार ने निलंबित कर दिया है। गौरतलब है कि पोटाकेबिन के कक्षा 08वीं में अध्यनरत छात्र विकास मंडावी व छिंदगढ़ के बालाटिकरा निवासी नाबालिग युवती ने पाकेला के जंगल में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली थी। इस ममाले पर जांच के बाद पोटाकेबिन आवासीय बालक आश्रम के अधीक्षक को निलंबित कर दिया है।

 

#suspended

Source : Agency

पाठको की राय