Tuesday, October 20th, 2026

पुष्पा के मेकर्स के साथ देशभक्ति पर आधारित फिल्म में काम करेंगे सनी देओल!

मुंबई.
बॉलीवुड अभिनेता सनी देओल सुपरहिट दक्षिण भारतीय फिल्म पुष्पा के मेकर्स के साथ देशभक्ति पर आधारित फिल्म में काम करते नजर आ सकते हैं। गदर-2 की सफलता के बाद सनी देओल बेहद व्यस्त हैं।चर्चा है कि सनी देओल ने फिल्म ‘पुष्पा’ के मेकर्स के साथ भी एक पैन इंडिया प्रोजेक्ट साइन किया है।

यह देशभक्ति पर आधारित फिल्म होगी जिसमें सनी देओल एक बार फिर से एक्शन करते नजर आ सकते हैं। कहा जा रहा है कि सनी देओल को फिल्म ‘पुष्पा’ के मेकर्स ने खुद अप्रोच किया था। इस फिल्म का निर्देशन कबीर खान कर सकते हैं। सनी देओल ,आमिर खान के बैनर तले बनने जा रही लाहौर 1947 में काम करते नजर आयेंगे। इस फिल्म का निर्देशन राजकुमार संतोषी करेंगे।

 

 

#Sunny Deol

Source : Agency

पाठको की राय