Tuesday, October 20th, 2026

‘जोसेफ’ के हिंदी रीमेक में रिटायर्ड पुलिस आॅफिसर बनेंगे सनी देओल

एक्टर सनी देओल ने हाल ही में डायरेक्टर आर बाल्की की साइकोलॉजिकल थ्रिलर फिल्म ‘चुप’ की शूटिंग पूरी की है। अब खबर आ रही है कि सनी जल्द ही मलयालम हिट क्राइम थ्रिलर फिल्म 'जोसेफ' के हिंदी रीमेक में भी नजर आ सकते हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, ‘जोसेफ’ के हिंदी रीमेक का निर्देशन एम पद्मकुमार करेंगे, जिन्होंने मूल फिल्म का भी निर्देशन किया था और इसका निर्माण कमल मुकुट करेंगे। फिलहाल फिल्म प्री-प्रोडक्शन चरण में है। रिपोर्ट में कहा गया है कि फिल्म में सनी एक रिटायर्ड पुलिस अफसर का किरदार निभाते दिख सकते हैं। सनी ने फिल्म से जुड़ीं सारी औपचारिकताएं पूरी कर ली हैं। वे जल्द ही इस फिल्म की शूटिंग शुरू करेंगे। फिल्म की कहानी चार रिटायर्ड पुलिसकर्मियों के जीवन के इर्द-गिर्द घूमती है।

 

Source : Agency

पाठको की राय