Tuesday, October 20th, 2026

सुनील गावस्कर ने कहा- वर्षों की प्रतीक्षा के बाद रामजन्मभूमि पर निर्मित राम मंदिर भारतीय स्थापत्य कला का अद्भुत उदाहरण है

अयोध्या
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर ने कहा कि वर्षों की प्रतीक्षा के बाद रामजन्मभूमि पर निर्मित राम मंदिर भारतीय स्थापत्य कला का अद्भुत उदाहरण है। इसकी भव्यता व दिव्यता का चाहे कितना भी बखान किया जाए, वह कम ही होगा।

गावस्कर ने कहा कि यह हिंदुओं की आस्था का बड़ा केंद्र है। इसके पूरी तरह से निर्माण में भले समय लग रहा हो, पर इससे करोड़ों हिंदुओं की भावनाएं संतृप्त हो रही हैं। हर किसी को राम मंदिर का दर्शन करने पहुंचना चाहिए।


हनुमानजी का भी दर्शन-पूजन

गुरुवार की सुबह रामनगरी पहुंचे अपने जमाने के दिग्गज क्रिकेटर रामलला का दर्शन करने के उपरांत श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के यात्री सेवा केंद्र में स्थित श्रीसत्य साईं संजीवनी हॉस्पिटल के परिसर में पत्रकारों से बात कर रहे थे। लिटिल मास्टर ने रामलला का दर्शन करने के उपरांत हनुमानगढ़ी पहुंच कर हनुमानजी का भी दर्शन-पूजन किया। इसके बाद सुग्रीव किला स्थित ट्रस्ट कार्यालय में श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव और विश्व हिंदू परिषद के केंद्रीय उपाध्यक्ष चंपतराय से मुलाकात की।

 

#Sunil Gavaskar

Source : Agency

पाठको की राय