Tuesday, October 20th, 2026

Sunil Chhetri ने 74वां इंटरनेशनल गोल दागा

दोहा
 भारत के करिश्माई खिलाड़ी सुनील छेत्री (Sunil Chhetri) के दो गोल के दम पर भारत ने बांग्लादेश (Bangladesh) को 2-0 से हराकर फीफा वर्ल्ड कप 2022 एवं एशियाई कप 2023 की संयुक्त क्वालीफायर्स में सोमवार को यहां पहली जीत दर्ज की.
बेहद खास है ये जीत

फीफा वर्ल्ड कप 2022 क्वालीफायर्स (FIFA World Cup 2022 Qualifiers) में 6 साल में यह टीम की पहली जीत है. घरेलू मैदान से बाहर वर्ल्ड कप क्वालीफायर्स में भारतीय टीम ने 20 साल के बाद कोई जीत दर्ज की है.
भारत की उम्मीदें बढ़ीं

इस जीत से भारतीय टीम की एशियाई क्वालीफायर के तीसरे दौर में सीधे क्वालीफाई करने की उम्मीदें बढ़ गई हैं. ग्रुप टेबल में टॉप 3 में रहने वाली टीमें सीधे तौर पर एशियाई कप क्वालीफायर के तीसरे दौर लिए क्वालीफाई करेगी. भारतीय फुटबॉल टीम हालांकि वर्ल्ड कप 2022 के लिए क्वालीफाई करने की दौड़ से पहले ही बाहर हो गई है.

 

#Sunil Chhetri

Source : Agency

पाठको की राय