Friday, October 23rd, 2026

अशोकारत्न हनुमान मंदिर में हुआ सुंदरकांड का पाठ

रायपुर

हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर अशोकारत्न के श्री शिव-हनुमान मंदिर में अशोकारत्न महिला मंडल ने सुंदरकांड का पाठ किया। इस दौरान महिलाओं ने भगवान बालाजी का भी जन्मोत्सव मनाया और एक-दूसरे को लड्डू खिलाकर बधाई दी।

अशोकारत्न महिला मंडल की सदस्य ज्योति अग्रवाल ने हनुमान जयंती के अवसर पर सुंदरकांड का पाठ किया। इसके बाद महिलाओ ने हनुमानजी के भजन गाए। इस दौरान भगवान बालाजी का भी जन्मोत्सव मनाया गया और लड्डूओ को सवामणी लगाया गया। इस अवसर पर भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष  श्री राजीव अग्रवाल ने भगवान शिव और हनुमान का पूजा-अर्चना करने के बाद केक काटा और भक्तों को प्रसाद का वितरण किया गया। इस अवसर पर अशोकारत्न महिला मंडल सोसाइटी की उपाध्यक्ष ममता गर्ग, ज्योति अग्रवाल, बबिता अग्रवाल, प्रियंका अग्रवाल, उषा सराफ, खुशबु अग्रवाल, राठौर भाभी सहित अन्य महिलाएं व भक्तगण उपस्थित थे।

 

Source : Agency

पाठको की राय