Thursday, October 22nd, 2026

30 जून से चलेगी वैष्‍णो देवी के लिए समर स्पेशल ट्रेन, यात्रियों को राहत, देखें शेड्यूल

लखनऊ
श्रीमाता वैष्‍णो देवी के दर्शन करने वाले यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। नियमित ट्रेनों में लंबी प्रतीक्षा सूची को देखते हुए उत्तर रेलवे प्रशासन ने 10 फेरों में लोहता से के बीच समर स्पेशल ट्रेन चलाएगा।

सीनियर डीसीएम रेखा शर्मा ने बताया कि ट्रेन नंबर 04249 लोहता श्री माता वैष्णो देवी कटर समर स्पेशल ट्रेन 30 जून से 28 जुलाई तक हर शुक्रवार को लोहता से शाम 4.15 बजे चलकर लखनऊ रात 10.25 बजे पहुंचेगी। यह ट्रेन दस मिनट रुकने के बाद अगले दिन शाम 7.50 बजे श्री माता वैष्णो देवी कटरा पहुंचेगी।

वापसी में ट्रेन नंबर 04250 श्री माता वैष्णो देवी कटरा लोहता समर स्‍पेशल पहली से 29 जुलाई तक तक हर शनिवार को श्री माता वैष्णो देवी कटरा से रात 11.20 बजे चलकर लखनऊ शाम 6.20 बजे पहुंचेगी, जहां से चलकर मध्य रात्रि 12.45 बजे लोहता पहुंचेगी।  

 

 

#वैष्‍णो देवी

Source : Agency

पाठको की राय