Saturday, October 24th, 2026

रानी कमलापति स्टेशन से गुजरेगी समर विशेष ट्रेन

भोपाल
लोकमान्य तिलक टर्मिनस से मऊ के बीच चलने वाली विशेष ट्रेन रानी कमलापति रेलवे स्टेशन से होकर गुजरेगी। ट्रेन 01051 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-मऊ जंक्शन समर विशेष ट्रेन 28 अप्रैल से 30 जून तक प्रति गुरुवार चलेगी। यह ट्रेन शाम को 6.35 बजे रानी कमलापति पहुंचेगी। ट्रेन 01052 मऊ जंक्शन-लोकमान्य तिलक टर्मिनस साप्ताहिक समर ट्रेन 30 अप्रैल से दो जुलाई तक प्रति शनिवार चलेगी। यह ट्रेन रात 9.40 बजे रानी कमलापति स्टेशन पहुंचेगी।

5 जून से चलेगी स्वदेश दर्शन ट्रेन
रेलवे ने स्वेदश दर्शन विशेष पर्यटन ट्रेन का संचालन शुरू किया है। इसी क्रम में मप्र के तीर्थ यात्रियों के लिए 5 जून को रीवा से स्वदेश दर्शन विशेष पर्यटन टेÑन वैष्णोदेवी के साथ उत्तर दर्शन यात्रा के लिए रवाना होगी। यह टेÑन रीवा, जबलपुर एवं रानी कमलापति स्टेशनों से होते हुए जाएगी, जहां से यात्री इस टेÑन में सवार हो सकेंगे। इसमें श्रद्धालुओं की सुविधाओं का ध्यान रखा जाएगा। कोविड नियमों का पालन होगा।

 

Source : Agency

पाठको की राय