Wednesday, October 21st, 2026

प्रशासनिक फेरबदल में जुटी सुक्खू सरकार, 3 IAS समेत 8 अधिकारियों का ट्रांसफर

हिमाचल प्रदेश की सुक्खु सरकार ने एक बार फिर प्रशासनिक फेरबदल किया है। 8 प्रशासनिक अधिकारियों का ट्रांसफर किया गया है। इनमें तीन आईएएस और पांच एचएएस अधिकारी शामिल हैं। सरकार की तरफ से गुरुवार देर रात अधिकारियों के तबादला व तैनाती सम्बंधी अधिसूचनाएं जारी हुई हैं।

अधिसूचना के अनुसार, 2016 बैच की आईएएस अधिकारी तोरुल रवीश को जिला किन्नौर का नया उपायुक्त नियुक्त किया गया है। इससे पहले जिला किन्नौर में उपायुक्त का अतिरिक्त कार्यभार एडीएम सुरेंद्र सिंह संभाल रहे थे।

2002 बैच के आईएएस अधिकारी व शिक्षा सचिव अभिषेक जैन को मुख्यमंत्री के सचिव का अतिरिक्त कार्यभार भी सौंपा गया है। सरकार ने 2007 बैच के आईएएस शैनमोल को मंडलायुक्त कांगड़ा नियुक्त किया है।

हिमाचल एडमिनिस्ट्रेटिव सर्विस (HAS) अधिकारियों के तबादले संबंधी अधिसूचना के अनुसार, 2011 बैच के एचएएस डॉक्टर विशाल शर्मा को राज्य स्कूल शिक्षा बोर्ड का नया सचिव नियुक्त किया गया है। बोर्ड की सचिव रही मधु चौधरी (2006 बैच) को चिकित्सा शिक्षा शिमला में अतिरिक्त निदेशक के तौर पर तैनाती दी गई है। 2015 बैच के एचएएस प्रवीण कुमार टाक को सामान्य प्रशासन विभाग और सचिवालय प्रशासन विभाग के संयुक्त निदेशक का अतिरिक्त जिम्मा सौंपा गया है। 2019 बैच की एचएएस प्रिया नागटा को केलांग में एसडीएम के पद से स्थानांतरित कर अतिरिक्त बंदोबस्त अधिकारी कुल्लू भेजा गया है। इसी बैच के धर्मपाल को कुमारसेन के एसडीएम से बदलकर श्री नैना देवी का एसडीएम बनाया गया है।

 

 

#ias

Source : Agency

पाठको की राय