जीत के साथ सुहास एलवाई ने किया टोक्यो पैरालिंपिक में आगाज
नई दिल्ली
पैरालिंपिक बैंडमिंटन खिलाड़ी सुहास एलवाई ने आज टोक्यो ओलंपिक 2020( Tokyo Paralympic 2020) में जीत के साथ अपना आगाज किया है। टोक्यों पैरालिंपिक में डीएम सुहास एलवाई ने बैडमिंटन में पुरुष सिंगल्स के एसएल-4 मुकाबले में शानदार मैच खेला है। गुरुवार की सुबह उनका मुकाबले जर्मनी के खिलाड़ी निकलास जे पॉट के साथ हुआ। सुहास ने इस मुकालने को 21-9, 21-3 से जीत लिया और टोक्यो पैरालिंपिक में अपनी शुरुआत जीत के साथ की। कल उनका मुकाबला इंडोनेशिया के खिलाड़ी हैरी सुसंतो के साथ होगा।
Source : Agency

पाठको की राय