Sunday, October 25th, 2026

ऋण पुस्तिका की जगह पर सुझाएं दूसरा शब्द, उचित शब्द सुझाने वाले को एक लाख रुपये


रायपुर

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल खेती किसानी से जुड़े शब्दों पर कितने संवेदनशील हैं और हर शब्द की बारीकी पर कितना ध्यान देते हैं। इसकी झलक तब मिली जब उन्होंने मौजूद ग्रामीणों से ही कहा कि आप इसके लिए अच्छा सा सुझाव दें।

उपयुक्त सुझाव पर एक लाख रुपये की राशि दी जाएगी। शब्द बहुत जादुई होते हैं और लोगों की भावनाओं से जुड़े रहते हैं। ये उनके स्वाभिमान से भी जुड़े रहते हैं। ऐसे प्रदेश में जहां मुख्यमंत्री ने शपथ ग्रहण के बाद किसानों की कर्जमाफी की घोषणा की। ऋणपुस्तिका शब्द की जगह दूसरे शब्द का खोजा जाना किसान स्वाभिमान से जुड़ी बात है।

 

Source : Agency

पाठको की राय