Sunday, October 25th, 2026

पूर्वी चंपारण के सुगौली में अचानक धंसा पुल

मोतिहारी
सुगौली प्रखंड के करमावा से बेला नहर जाने वाली सड़क पर बगही के समीप भेड़िहरवा नहर के महादलित टोला के पास अचानक एक पुल ध्वस्त हो गया। इस कारण उस रास्ते आ रहा एक ट्रक बुरी तरह फंस गया। इससे इस मार्ग पर आवागमन बाधित हो गया है। जानकारी के अनुसार बेला से ट्रक बालू लोड करके पुल होकर जनेरवा की ओर जा रहा था।

इसी दौरा एकाएक पुल धंस गया और ट्रक उसमें फंस गया। इस मार्ग से दर्जनों गांव का आना जाना है। इस इलाके का यह इकलौता मुख्य पथ है। इस सड़क को बनाने के लिए टेंडर भी हो गया है। यह पुल करीब 50 वर्ष पुराना बताया गया है। इससे पहले भी बड़ी लोडिंग गाड़ी के गुजरने से यह पुल दो फीट धंस गया था। बावजूद इसके पुल पर बैरियर नहीं लगाया गया था। शुक्रवार की सुबह में यह पुल पार करते समय पुल क्षतिग्रस्त हो गया और ट्रक उसी में फंस गया। घटना की जानकारी ग्रामीणों ने स्थानीय प्रशासन को दी है। पुलिस घटना स्थल पर पहुंच गई है। ट्रक को निकालने का प्रयास किया जा रहा है।

 

 

#Sugauli bridge

Source : Agency

पाठको की राय