Thursday, October 22nd, 2026

छत्तीसगढ़ प्रेस क्लब के उपाध्यक्ष बने सुधीर आज़ाद

रायपुर
छत्तीसगढ़ प्रदेश के राज्य स्तरीय पत्रकार संगठन 'छत्तीसगढ़ प्रेस क्लब' के उपाध्यक्ष पद पर युवा पत्रकार सुधीर आज़ाद तम्बोली को नियुक्त किया गया है।
महासचिव आशीष मिश्रा ने सुधीर आज़ाद के उपाध्यक्ष पद पर नियुक्ति की जानकारी देते हुए बताया कि सुधीर आज़ाद के सक्रियता और पत्रकार हित मे उनकी उन्नत सोच से सभी वाकिफ है इसलिए प्रदेश अध्यक्ष संदीप तिवारी ने उन्हें प्रदेश उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी है।

सुधीर आज़ाद तम्बोली ने छत्तीसगढ़ प्रेस क्लब के प्रदेश उपाध्यक्ष बनाये जाने पर अध्यक्ष व महासचिव को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि प्रदेश में पत्रकार व पत्रकार परिवार के लिए बहुत कुछ किये जाने की आवश्यकता है जिसे हम छत्तीसगढ़ प्रेस क्लब के माध्यम से करने का प्रयास करेंगे इसके लिए हमें सभी पत्रकार साथियों के सहयोग की आवश्यकता है इसलिए मेरी पत्रकार साथियों से आग्रह है कि छत्तीसगढ़ प्रेस क्लब पंजीयन क्रमांक 4276 से जुड़कर संगठन को मजबूत बनाये ताकि हम सब मिलकर पत्रकारों व पत्रकार परिवार के लिए कुछ सार्थक कर पाएं।

 

#छत्तीसगढ़ प्रेस क्लब

Source : Agency

पाठको की राय