Sunday, October 25th, 2026

सुदेश महतो ने कहा- गलत परिपाटी शुरू करने वाले इस सोरेन परिवार की गंदी राजनीति से सीता सोरेन ने खुद को किया अलग

जामताड़ा
आजसू चीफ सुदेश महतो ने झामुमो पर राज्य की जनता के साथ धोखा करने का आरोप लगाते हुए कहा कि हम अपना प्रतिनिधि इसलिए चुनते हैं कि वह लोकसभा में पहुंचकर हमारे विषयों का नेतृत्व करें। पिछले 30 वर्षों में झामुमो के सांसद आते-जाते रहे हैं, लेकिन आजाद झारखंड में आपने कभी नहीं सुना होगा कि इन्होंने झारखंड के मुद्दों को लेकर आवाज उठाई हो। झामुमो की तुष्टिकरण की राजनीति का ही परिणाम है कि आज भी जनजातियां मुफ्त चावल और एक धोती-साड़ी तथा एक वोट देने तक ही सीमित रह गई है। ये बातें सुदेश महतो ने जामताड़ा में दुमका लोकसभा सीट की प्रत्याशी सीता सोरेन के पक्ष में जनसभा को संबोधित करने के दौरान कही।

सुदेश महतो ने कहा कि गलत परिपाटी शुरू करने वाले इस सोरेन परिवार की गंदी राजनीति से आज सीता सोरेन ने खुद को अलग किया है। यह एक बहुत बड़ी हिम्मत की बात है, क्योंकि सीता सोरेन को लगता है कि यहां के जनजातियों का विकास तभी हो सकता है जब हम ईमानदारी से राजनीति करें। उन्होंने लोगों से अपील की कि भारी से भारी मतो से सीता सोरेन को अपना वोट देकर जीतायें।

सुदेश महतो ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुनिया भर में भारत की प्रतिष्ठा को नया मुकाम दिया। देश को सुरक्षित किया। महिलाओं और गरीबों के लिए कई योजनाएं चलाई। देश को आर्थिक रूप से उन्नत किया। 140 करोड़ लोगों को एकल नेतृत्व के जरिये एक सूत्र में बांधा। पूरे देश में मोदी का कोई विकल्प नहीं है। उन्होंने कहा कि विपक्ष सिर्फ देश को भ्रमित कर रहा है। उसके पास मोदी को टक्कर देने वाला कोई नेता नहीं है। कांग्रेस विपक्षी गठबंधन की वर्तमान स्थिति को ही संभाल ले यही काफी होगा।

 

 

#sudesh mehto

Source : Agency

पाठको की राय