Sunday, October 25th, 2026

अचानक दिल्‍ली बुलाया हाईकमान ने उत्‍तराखंड के CM तीरथ सिंह रावत को   

 देहरादून  
उत्‍तराखंड के सीएम तीरथ सिंह रावत को भाजपा हाईकमान ने अचानक दिल्‍ली बुला लिया है। बताया जा रहा है कि सीएम के पहले से तय आज के सभी कार्यक्रम रद कर दिए गए हैं। सीएम आज दिल्‍ली रवाना हो जाएंगे। उन्‍हें दिल्‍ली से बुलावे की कोई वजह अभी तक सामने नहीं आ सकी है।  बताया जा रहा है सीएम को पार्टी हाईकमान ने उपचुनाव को लेकर रणनीति पर विचार करने के लिए बुलाया है। भाजपा के तीन दिवसीय चिंतन शिविर से लौटते ही सीएम को दिल्‍ली का यह बुलावा मिला। उपचुनाव के बारे में चिंतन शिविर में भी पार्टी कोर ग्रुप के कुछ प्रमुख नेताओं के बीच चर्चा हुई थी। मुख्‍यमंत्री को दिल्‍ली बुलाकर केंद्रीय नेतृत्‍व उनसे इस विषय पर विस्‍तार से चर्चा कर सकता है। 

विस की दो सीटों पर होने हैं उपचुनाव
उत्‍तराखंड विधानसभा की दो सीटों पर उपचुनाव होना है। बताया जा रहा है सीएम तीरथ सिंह रावत गंगोत्री सीट से उपचुनाव लड़ सकते हैं। हालांकि फिलहाल चुनाव आयोग की उपचुनाव पर लगी रोक है। नियमों के मुताबिक मुख्यमंत्री को 10 सितंबर से पहले चुनकर आना है। माना जा रहा है कि केंद्रीय नेतृत्‍व और सीएम तीरथ के बीच इन विषयों पर चर्चा हो सकती है। 

 

#CM तीरथ सिंह रावत

Source : Agency

पाठको की राय