Monday, October 19th, 2026

पूजा के समय इस तरह की घटनाओं को अशुभ माना जाता है, जानें प्रभाव

सनातन धर्म के ऐसा धर्म है, जिसमें पूजा-पाठ को काफी महत्व दिया जाता है. इंटरव्यू हो या नौकरी का पहला दिन, ग्रह प्रवेश हो या शादी की सालगिरह हर काम की शुरुआत पूजा-पाठ से ही की जाती है.  लेकिन कई बार आपने नोटिस किया होगा की पूजा करते समय हमारे साथ कुछ ऐसी घटनाएं हो जाती हैं, जिनके बाद हम न केवल सोचने को मजबूर हो जाते हैं बल्कि एक अजीब से उलझन में भी पड़ जाते हैं. वो घटना है, पूजा करते समय जल्दबाजी में कोई चीज हाथ से छूट जाना और जमीन पर गिर जाना. कई बार इस तरह की घटनाओं को हम अशुभ मानते हैं. क्योंकि ज्योतिष शास्त्र में ऐसा माना जाता है. ऐसे हम आपको बताते हैं कि पूजा के समय कौन-कौन सी चीजों को गिरना अशुभ माना जाता है.

प्रसाद- पूजा के समय कई बार प्रसाद हमारे हाथ या थाली ने नीचे गिर जाता है. ज्योतिषशास्त्र में इसको अशुभ माना जाता है. कहा जाता है कि ऐसा होने से आपकी किसी योजना या कार्यों में बाधा आ सकती है. ऐसे में प्रसाद गिरने पर इसको तुरंत उठा लें और माथे से लगा लें.


दीपक- पूजा करते समय दीपक का गिरना भी सही नहीं समझा जाता. यह किसी अनहोनी का संकेत देता है. इसलिए भगवान के हाथ जोड़ते हुए दीपक को फिर से उठाकर स्थापित कर दें.

सिंदूर- सनातम धर्म में पूजा की थाली सिंदूर जरूर रखा जाता है. लेकिन कभी-कभी सिंदूर जमीन कर गिर जाता है. ज्योतिष शास्त्र में सिंदूर का गिरना अपशगुन माना जाता है. सिंदूर की डिब्बी गिरने का मतलब परिवार या पति पर आने वाली आफत माना जाता है. लेकिन इस बात का ध्यान रखें कि सिंदूर गिरने पर झाड़ू न लगाएं और उसको कपड़े से उठाकर कर जल में प्रवाहित कर दें.

 

#पूजा के समय

Source : Agency

पाठको की राय