Tuesday, October 20th, 2026

अमरपाटन महविद्यालय में 25 एडऑन कोर्स का सफलतापूर्वक समापन

अमरपाटन
महाविद्यालय में द्वितीय बैच में संपादित 19  एडऑन कोर्स एवं प्रथम बैच में 6 एडऑन कोर्स मिलाकर कुल 25  एडऑन कोर्स का समापन सफलतापूर्वक हुआ। ऐडऑन कोर्स के द्वितीय बैच के समापन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एवं मुख्य वक्ता के रूप में शासकीय अग्रणी महाविद्यालय सतना, हिंदी विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. आरके द्विवेदी ने सरस्वती पूजन से कार्यक्रम की शुरुआत की।

महाविद्यालय में  विद्यार्थियों में सर्वांगीण विकास एवं रोजगार में सफलता के लिए आइक्यूएसी के संयोजक डॉ एस एन मिश्र ने इन कोर्सों का प्रारुप के बारे मे जानकारी दी। इन कोर्सों मे सभी क्रास कटिंग इशु  स्किल डेवलपमेंट, भाषा सुधार, पर्यावरण संरक्षण एवं जेंडर को ध्यान में रखते हुए।  इन कोर्सों का डिजाइन किया गया था।  ऐडऑन प्रभारी प्रदीप द्विवेदी एवं एवं सभी कोर्स कोऑर्डिनेटर की सहायता से सिलेब्स तैयार कर सफलतापूर्वक संचालन किया गया। समापन समारोह मे सभी प्रतिभागी छात्रो को प्रमाण- पत्र वितरित किए गए। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ एसपी. सिंह ने इन कोर्सों के सफलतापूर्वक संचालन पर आइक्यूएसी संयोजक, एडऑन प्रभारी, कोर्स कोऑर्डिनेटर एवं छात्र छात्राओं को शुभकामनाएं दी। समापन कार्यक्रम में  एडऑन कोर्स के पंजीकृत छात्र- छात्राओं के साथ समस्त प्राध्यापक उपस्थित रहे।

 

#College

Source : Agency

पाठको की राय