Wednesday, October 21st, 2026

पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष को अपनी मांगों को लेकर ज्ञापन ञापन सौंपा

अमरपाटन
नेशनल मूवमेंट फॉर ओल्ड पेंशन स्कीम मध्य प्रदेश के बैनर तले माननीय डॉक्टर राजेंद्र कुमार सिंह पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष, कांग्रेस वचन पत्र निर्माण समिति अध्यक्ष मध्यप्रदेश के समक्ष अपनी मांगों को लेकर एनपीएस के संगठन पदाधिकारियों ने मांग पत्र का ज्ञापन वचन पत्र में शामिल करने के लिए ज्ञापन सौंपा। जनवरी 2005 से बंद मध्यप्रदेश में  पुरानी पेंशन विहीन अधिकारी कर्मचारियों को मध्यप्रदेश सिविल सेवा पेंशन नियम 1976 के अनुसार जस की तस पुरानी पेंशन  बहाली को शामिल किया जाए।

साथ ही नवीन शैक्षिक संवर्ग पेंशन, ग्रेच्युटी,  क्रमोन्नति व अन्य लाभ के लिए वरिष्ठता  प्रथम नियुक्ति दिनांक से मान्य की जाए। सोहावल, अमरपाटन, रामपुर बघेलान शिक्षाकर्मी भर्ती 1998 लोकायुक्त से प्रभावित है जिनका संविलियन आज दिनांक तक नहीं हुआ। ऐसे समस्त अध्यापको का राज्य शिक्षा सेवा में संविलियन कराए जाने को वचनपत्र में शामिल किया जाए। अनुकंपा नियुक्ति में  पात्रता परीक्षा एवं डीएड बीएड की छूट की मांग भी रखी गई। एवं अनुकंपा नियुक्ति के लिये 7 वर्ष का बंधन भी समाप्त किया जाए।

शिक्षा विभाग जस का तस सहायक सहायक, शिक्षक  एवं व्याख्याता का शिक्षा विभाग प्रदान किया को वचनपत्र में शामिल किया जाय। ज्ञापन देने मे मुख्य रूप से राजकुमारी पाण्डेय प्रांत अध्यक्ष महिला मोर्चा,  प्रभाकर पाण्डेय जिला अध्यक्ष,  प्रवीण तिवारी, धर्मेंद्र सेन, जीतेंद्र गर्ग, परिक्षित सिंह, दिवाकर सिंह, अखिलेश पाण्डेय, अनेक लाल शुक्ला आदि लोग उपस्थित रहे।

 

#demands

Source : Agency

पाठको की राय