गैंगरेप के दोनों आरोपियों को सुभाषनगर पुलिस ने भेजा जेल
बरेली
गैंगरेप के दोनों आरोपियों को सुभाषनगर पुलिस ने जेल भेज दिया है। दसअसल सुभाषनगर थाना क्षेत्र की रहने वाली युवती ने रिपोर्ट लिखाई थी। जिसमें उसने बताया था कि उसकी विधवा मां कभी कभी शराब पीती थी और एक रिश्तेदार के यहां गई थी। वहीं रास्ते में ही राजीव व सोनू निवासीगण सनईया गौटिया ने मां को पकड़ लिया और अपने घर ले जाकर कच्ची शराब पी। जिसके बाद मां के साथ आरोपियों ने रेप की घटना को अंजाम दिया। इस मामले में पुलिस ने दोनों आरोपी राजीव व सोनू को आंवला बस स्टैंड से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
Source : Agency

पाठको की राय