Tuesday, October 20th, 2026

बसना को अनुविभागीय कार्यालय का दर्जा, मुख्यमंत्री ने किया घोषणा

रायपुर

भेंट-मुलाकात कार्यक्रम के तहत महासमुंद जिले के बसना विधानसभा के ग्राम गोपालपुर पहुंचे जहां पर उन्होंने आमजनों से चर्चा करते हुए के बाद बसना को अनुविभागीय कार्यालय का दर्जा देने की घोषणा की। इसके अलावा मुख्यमंत्री ने कई और घोषणाएं की जिनमें शासकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय गोपालपुर के भवन का उन्नयन, ग्राम मेमरा हाईस्कूल का हायर सेकंडरी स्कूल में उन्नयन, ग्राम लाखागढ़ से राजा सवइय्या कला तक सड़क  निर्माण की घोषणा, देवगांव जलाशय नहर जीर्णोद्धार एवं नहर लाईनिंग कार्य की घोषणा, पिथौरा नगर पंचायत में गौरव पथ निर्माण, बाघ नदी में एनीकट निर्माण, ग्राम पंचायत भोकलूडीह में नवीन प्राथमिक स्कूल भवन, ग्राम पंचायत के सरपंच को वन अधिकार पत्र के लिए अतिशीघ्र कार्रवाई करने के निर्देश दिए तथा बसना में बाजार स्थल में चबूतरा शेड का निर्माण भी शामिल है।

 

Source : Agency

पाठको की राय