Friday, October 23rd, 2026

देशभर के ख्यातिप्राप्त संस्थानों का अध्ययन करने उपसमिति गठित

भोपाल
फॉरेंसिक साइंस यूनिवर्सिटी गांधीनगर गुजरात, नेशनल फोरेंसिक साइंस यूनिवर्सिटी दिल्ली और इस प्रकार के अन्य ख्यातिप्राप्त संस्थानों के  कार्यसंचालन के व्यवहारिक अध्ययन और मध्यप्रदेश में फोरेंसिक साइंस यूनिवर्सिटी की स्थापना के संबंध में प्रतिवेदन तैयार करने के लिए गृह विभाग के सचिव की अध्यक्षता में सरकार ने एक उपसमिति गठित की है।

इस उपसमिति में एडीजी सायबर क्राइम अथवा उनके द्वारा तय उप पुलिस महानिरीक्षक, महानिरीक्षक स्तर के अधिकारी, अतिरिक्त महाधिवक्ता अथवा उनके द्वारा  तय उप महाधिवक्ता स्तर का अधिकारी, संचालक राज्य न्यायालयिक विज्ञान प्रयोगशाला सागर और उपसचिव विधि के अलावा उच्च शिक्षा विभाग मध्यप्रदेश का एक सीनियर प्रोफेसर इस समिति के सदस्य होंगे। उपसमिति के प्रतिवेदन पर विचार करने के लिए उच्च न्यायालय खंडपीठ ग्वालियर के निर्देश पर अपर मुख्य सचिव गृह की अध्यक्षता में एक समिति का भी गठन किया गया है।

यह समिति उप समिति से प्राप्त अनुशंसा पर विचार कर अपनी रिपोर्ट आगामी सुनवाई को उच्च न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करेगी। इस समिति में अपर मुख्य सचिव गृह अध्यक्ष होंगे। पुलिस महानिदेशक और प्रमुख सचिव विधि इसके सदस्य होंगे। उपसमिति द्वारा प्रस्तुत प्रतिवेदन पर समिति विचार कर उच्च न्यायालय की सुनवाई तिथि 16 नवंबर को अंतिम प्रतिवेदन प्रस्तुत किए जाने से पूर्व राज्य शासन को देगी।

 

 

#देशभर

Source : Agency

पाठको की राय